मधुबनी। मिथिला के तालाबों से निकलने वाला "श्वेत मोती" यानी मिथिला मखाना अब अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य-सचेत उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन चुका है। जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) मिलने के बाद पिछले दो वर्षों में मखाना के संगठित निर्यात में रिकॉर्ड 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात में पैकेज्ड रोस्टेड मखाना को ग्लूटेन-फ्री स्नैक के रूप में भारी मांग मिल रही है।
